मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खुशी अपहरण कांड के आरोपित अमन कुमार की बेल खारिज करने के लिए सीबीआई की ओर से 21 नवंबर को हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई है। 28 नवंबर को हाईकोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए निबंधित कर लिया है। अमन कुमार पूर्वी चंपारण के चकिया थाने के बरमदिया गांव का रहने वाला है। उसे पिछले वर्ष जनवरी में हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी। तब वह इस मामले में आठ मार्च 2021 से जेल में था। जमानत के बाद से ही वह कोर्ट और सीबीआई के सामने नहीं आ रहा है। सीबीआई ने हाईकोर्ट में दाखिल अपील में जमानत की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच में वह शक के दायरे में आया है। इन शर्तों पर हाईकोर्ट ने दी थी जमानत : पिछले वर्ष जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति राजेश कुम...