साहिबगंज, दिसम्बर 25 -- साहिबगंज। क्रिसमस को लेकर गुरुवार को साहिबगंज शहर उल्लासित दिखा। स्थानीय घाट रोड स्थित कैथोलिक चर्च में बुधवार की रात से ही विशेष प्रार्थना सभा व अन्य कार्यक्रमों का दौर शुरू हो चुका था। क्रिसमस पर गुरुवार की सुबह विशेष कार्यक्रम हुआ। फादर मथियस हेम्ब्रम, फादर लाजारूस किस्कू व फादर टॉम ने मिस्सा बलिदान से कार्यक्रम की शुरूआत किया। मौके पर उन्होंने क्रिसमस की बधाई देते हुए प्रभु यीशु के जन्म अवतरण के उद्देश्यों पर विस्तार से बताया। फादर ने उपस्थित लोगों से प्रभु यीशु मसीह के बताये मार्ग का अनुशरण करने का आह्वान किया। मौके पर उन्होंने समस्त विश्व की शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मौके पर सिस्टर पुष्पा, सिस्टर रोजी, सिस्टर नूरी, सिस्टर मैरी, ब्रदर जॉन, ब्रदर वास्को आदि ...