अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- अल्मोड़ा। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग वृत्तीय कार्यालय लिपिक संघ की जिला कार्यकारिणी गठित हुई। जिला अल्मोड़ा के द्वितीय अधिवेशन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार पांडेय की देखरेख में सर्वसम्मति से खुशाल सिंह भौर्याल को जनपद अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा भगवत सिंह दानू को जनपद महामंत्री और मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...