महाराजगंज, जनवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट के खुशहालनगर हाल्ट स्टेशन के थोड़ी दूर रेल ट्रैक पर एक महिला का कटा शव बरामद हुआ है। करीब 32 वर्षीया इस महिला का शरीर दो हिस्सों में कट गया था और घिसटने से क्षत-विक्षत शव हो गया था, जिसकी वजह से काफी कोशिशों के बाद भी फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार की आधी रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि घुघली क्षेत्र के जखीरा चौकी क्षेत्र के खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर एक महिला की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। शव रेल ट्रैक पर पड़ा है। इस सूचना पर एसओ कुंवर गौरव सिंह व जखिरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल ट्रैक के पिलर संख्या 351/21 के निकट इस अज्ञात महिला का शव दो हिस्सों में कटकर क्षत-विक्षत हालत मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.