नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Samsung यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि सैमसंग के पुराने स्मार्टफोन्स को जल्द One UI 8.5 अपडेट मिलने वाला है, जो Android 16 पर बेस्ड है और पिछले One UI 8 से कई नए बदलाव लेकर आएगा। यह नया अपडेट कंपनी के फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 सीरीज के साथ आने वाला है। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य गैलेक्सी डिवाइसों तक पहुंचेगी। One UI 8.5 सिर्फ एक छोटा अपडेट नहीं है बल्कि इसमें कई सिस्टम-लेवल सुधार, नए विजुअल, बेहतर सुरक्षा फीचर्स और बेहतर कस्टमाइज़ेशन शामिल होने की उम्मीद है। जैसा कि Samsung ने पिछले साल One UI 8 को Android 16 के साथ लॉन्च किया था। One UI 8.5 अपडेट कब तक आएगा Samsung की प्लानिंग है कि One UI 8.5 अपडेट सबसे पहले Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के साथ आए। यह सीरीज फरवरी के एंड में लॉन्च होगी, और फिर मार्च में सेल शुरू होगी। इ...