नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को भलस्वा स्थित ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों को सम्मानजनक आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों के लिए बनाए गए 7400 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स जर्जर हालत में हैं क्योंकि पिछले कई वर्षों से इनका आवंटन न होने के कारण अब ये जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने निरीक्षण के बाद फ्लैट्स की मौजूदा स्थिति के बारे में कहा कि 'जानकारी जुटाई जा रही है और साथ ही इन्हें आवश्यक मरम्मत और पुनर्निर्माण करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा 'हमारी सरकार झुग्गिवासियों और उनके बच्चों के सम्मानजनक जीवन के लिए चिंतित है। ये टैक्सपेयर्स का पैसा है और उन्हीं के दौरा दिए गए पैसों से बने हुए मकान हैं। इन्हें सम्मानपूर्वक विकसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.