राकेश रंजन, अगस्त 7 -- रक्सौल-हल्दिया छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए भू-अर्जन का काम अब शुरू हो जाएगा। इसके लिए एलाइनमेंट एप्रूवल कमेटी (एएसी) की हरी झंडी मिल गई है। दिल्ली में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक के बाद संबंधित जिलों को भू-अर्जन के लिए प्राधिकार बनाने का निर्देश दिया गया है। बिहार के 11 जिलों से गुजरनेवाले इस एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 585.350 किमी होगी। परियोजना के लिए 60 मीटर चौड़ाई में 4866 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। एक्सप्रेस वे बेगूसराय के वीरपुर गांव के पास गंगा नदी पर लगभग 4.5 किमी लंबा पुल प्रस्तावित है। नदी के दोनों ओर मटिहानी व समनो गांव तक दो लेन की कनेक्टिविटी भी प्रस्तावित है। राजस्व व भूमि सुधार विभाग के निदेशक ने जिलों को पत्र भेजकर कहा है कि मोतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.