हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 1 -- बिहार में आज से नई बिजली दर लागू हो गई है। बीते दिनों बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनी की याचिका पर नई बिजली दर की घोषणा की थी जो एक अप्रैल 2025 से लागू हो गई है। यह दर 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।नई दर लागू होते ही राज्य के ग्रामीण इलाके में घरेलू और कुटीर ज्योति (बीपीएल) कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 54 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलनी शुरू हो गई। महीने में 50 यूनिट से अधिक खपत करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह लाभ मिलेगा। इस श्रेणी के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा। वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रखे राज्यभर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। अब तक बिहार में 62 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इसके पहले उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज करने पर तीन फीसदी की छूट मिल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.