हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 16 -- पटनावासियों को इस महीने तीन नई योजनाओं की सौगात मिलेगी। पटना जंक्शन के समीप सब-वे और मल्टीमॉडल हब का उद्घाटन 22 अप्रैल, तो अशोक राजपथ में बने डबल डेकर पुल का शुभारंभ 30 अप्रैल को होगा। डबल डेकर पुल के रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। मल्टीमॉडल हब भी तैयार है। डबल डेकर पुल के बनने से छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों के साथ आम लोगों को सुविधा होगी। सब-वे और मल्टीमॉडल हब से जंक्शन के पास जाम से निजात मिलेगी।डबल डेकर पुल की लंबाई होगी 2.2 किमी डबल डेकर पुल की लंबाई 2.2 किलोमीटर और कैरिजवे की चौड़ाई 8.5 मीटर है। इसका पहला तल 1.5 किमी लंबा होगा, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक फैला होगा। दूसरा तल 2.2 किमी लंबा होगा, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक है। फलाईओवर का ऊपरी तल गांधी मैदान से साइंस कॉलेज के तरफ जाने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.