प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के अराजपत्रित जवानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने राशन मनी भत्ते में वृद्धि करते हुए इसे 150.04 रुपये से बढ़ाकर 151.93 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। बढ़ी हुई दर से भुगतान एक अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा और कर्मियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा। हालांकि पिछले पांच साल में इस बार सबसे कम 1.89 रुपये बढ़ा है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 7.29 रुपये बढ़ा था। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (स्थापना वेतन एवं भत्ता) देवेंद्र कुमार मीना की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी जोनल महाप्रबंधकों को निर्देश भेज दिए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे में करीब 2800 से अधिक अराजपत्रित जवानों को इस निर्णय का फायदा मिलेगा। आरपीएफ के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.