नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- मारुति सुजुकी की किफायती और यूटिलिटी वैन Eeco पर अब ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। इसे वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर माना जाता है। बता दें कि हाल ही में लागू हुए GST कट के बाद कंपनी ने इसकी कीमतों में कमी की है जिससे खरीदारों को 60,000 रुपये तक की सीधी बचत होगी। अपनी मजबूती, बड़े स्पेस और मल्टी-यूटिलिटी नेचर की वजह से ईको पहले से ही फैमिली और छोटे बिजनेस के लिए पसंदीदा गाड़ी रही है। अब कम कीमतों के साथ यह वैन और भी वैल्यू फॉर मनी साबित हो रही है।कुछ ऐसा है ईको का पावरट्रेन अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति ईको में 1.2-लीटर K-सीरीज डुअल-जेट वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 18.76bhp की अधिकतम पावर और 104Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ईको पेट्रोल मोड में 19.71 किलोमीटर प्रति लीटर जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.