गिरडीह, फरवरी 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर का असर हुआ और बेंगाबाद प्रखंड परिसर के बंद पड़े तहसील कचहरी का ताला गुरूवार को खोल दिया गया। तहसील कचहरी में राजस्व कर्मचारी काम करते नजर भी आ रहे थे। बतला दें कि रिश्वतखोरी के विरुद्ध एसीबी टीम द्वारा तहसील कचहरी में छापामारी के बाद से ही मुख्य दरवाजे पर ताला लटक गया था। कर्मचारी स्थान बदल कर विभागीय कार्य का निष्पादन कर रहे थे। स्थान बदलने के पीछे जो भी कारण रहा हो लेकिन एसीबी की कार्रवाई के बाद से मुख्य गेट में ताला लटका नजर आता था। हिन्दुस्तान अखबार ने गुरुवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। तहसील कचहरी में लटका ताला की खबर छपने से विभाग पर इसका असर हुआ और लंबे समय से बंद ताला को खोल दिया गया। इस सिलसिले में बेंगाबाद अंचल कार्यालय के निरीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.