हल्द्वानी, जुलाई 6 -- हल्द्वानी। आर्य समाज की 2025-26 की कार्यकारिणी का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राजकुमार राजौरिया व सहयोगी संतोष भट्ट की निगरानी में प्रधान व महिला उपप्रधान पद के लिए मतदान हुआ, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्राचार्य डॉ. विनय खुल्लर को प्रधान और डॉ. विनय विद्यालंकार को मंत्री चुना गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान हरीश चंद्र पंत, उपप्रधान अरविंद मलिक, महिला उपप्रधान ढालकुमारी शर्मा, उपमंत्री यमुनादत्त बेलवाल, कोषाध्यक्ष विनोद आर्य, लेखा निरीक्षक अनुजकांत खंडेलवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष कृष्णा आर्या, सदस्य कृष्णकांत व रविकांत माहेश्वरी बने। डॉ.विनय खुल्लर ने कहा कि आगामी वेद प्रचार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.