टिहरी, दिसम्बर 9 -- जिला मुख्यालय के सेक्टर 5ए मोलधार बुडोगी रोड व वाल्मीकी बस्ती के समीप सीवर का खुला पानी बहने व यहां पर सुअरों की बड़ी संख्या में आवाजाही से फैल रही दुर्गंध से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत डीएम नितिका खंडेवाल को शिकायत कर कार्यवाही मांग की है। कार्यवाही न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाजपा जिला महामंत्री बलवंत रावत, सुनीता, लक्ष्मी, शीला, सीमा आदि ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मांग की है कि सेक्टर 5ए मोलधार बुडोगी रोड़ व बाल्मीकी बस्ती के समीप लगातार खुला सीवर बह रहा है। यहां पर सुअरों का भी निरंतर आतंक बना हुआ है। सीवर के गंदे पानी व सुअरों की आवाजाही के चलते यहां पर आम लोगों का जीवन गंदगी व दुर्गंध से बेहाल है। पूर्व में सम्बंधित विभागों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन...