हापुड़, फरवरी 4 -- टूटी फूटी सडक़ और जगह जगह मैनहॉल के ढक्कन गायब होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत के साथ ही हादसों का शिकार तक होना पड़ रहा है, परंतु जल निगम द्वारा इस समस्या का कोई निदान कराने की बजाए खुली लापरवाही बरती जा रही है। गंगा एक्शन प्लान के तहत गढ़ ब्रजघाट को मिली एसटीपी की सौगात कोई राहत देने की बजाए लोगों के लिए बड़ी आफत साबित हो रही है। रेलवे रोड, चौपला, मेरठ रोड, शाहपुर मार्ग, पलवाड़ा रोड, स्याना चौपला, मीरा रेती, नक्का कुआं रोड, गंगा मंदिर रोड समेत अधिकांश रास्तों की सडक़ टूटने फूटने से उनमें गड्ढे भी हो रहे हैं। कई स्थानों पर ढक्कन टूटने से सीवर लाइन के मैनहॉल खुले पड़े हैं, जो हर समय अनहोनी घटनाओं को न्यौता देते दिखाई पड़ते हैं। मैनहॉल के टूटे या गायब हुए ढक्कन न रखे जाने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को आवागमन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.