बागपत, फरवरी 6 -- खेकड़ा। कस्बे में मंदिर के पास खुले आसमान के नीचे सो रहे साधू की मौत हो गई। माना जा रहा है कि साधू की मौत ठंड की वजह से हार्ट अटैक आने से हुई है। कस्बे के लोगों ने विधि-विधान के साथ साधू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कस्बे की नालापार बस्ती में सौदान सिंह परिवार के साथ रहता था। दो दशक पहले वह सांसारिक मोह त्याग साधु बन गया था। शुरू में वह कस्बे से बाहर साधु संतों के साथ रहा। फिर कस्बे में आकर वाल्मीकि मंदिर में रहने लगा। दिन में वह मंदिर में पूजा अर्चना करता और पेट भर भोजन के लिए कुछ घरों से भिक्षा लेता था। रात में मंदिर के बाहर खुले में सो जाता था। बुधवार रात भी वह मंदिर के बाहर खुले में सोया था। वहीं नींद के दौरान ही उसकी मौत हो गई। साधु की मौत का गुरुवार सुबह पता चला। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। साधु के परिवार के...