गिरडीह, जनवरी 5 -- खोरीमहुआ। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर बनाए जा रही मां सरस्वती की प्रतिमाओं के खुले में निर्माण पर अखंड हिंदू एकता मंच ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप योगी ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि सड़क किनारे अथवा खुले स्थानों पर बिना पर्दे की प्रतिमा निर्माण करना धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध है और इससे मां सरस्वती की गरिमा का हनन होता है। इसी क्रम में प्रदीप योगी ने खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा निर्माण में लगे मूर्तिकारों से मुलाकात की। उन्होंने मूर्तिकारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी मूर्तिकार खुले स्थानों या रोड के किनारे बिना पर्दे की मां सरस्वती की प्रतिमा बनाते हुए पाया गया, तो अखंड हिंदू एकता मंच उसके विरुद्ध कानून...