हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी के राजपुरा इलाके में खुले में एक युवक को शौच करने पर मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने टोका तो तैश में आकर युवक ने उसके पेट और पीठ में चाकू घोंप दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। राजपुरा वार्ड-1 निवासी शालू देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति विजय कुमार दो दिन पहले रात में अपने मित्र के साथ मोहल्ले में ही ठेले पर अंडा खा रहे थे। आरोप है कि तभी वहां एक मयंक नाम का युवक पहुंचा और ठेले के सामने खुले में शौच करने लगा। इस पर वहां से गुजर रही महिला ने मयंक को टोका, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विजय ने युवक को खुले में लघुशंका नहीं करने को कहा तो वह तैश में आ गया और दौड़कर विजय के पास पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.