बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- पावर कॉरपोरेशन की खुर्जा खंड डिवीजन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से लोगों को हादसे का डर बना रहता है। शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। पावर कारपोरेशन के खुर्जा खंड डिवीजन क्षेत्र के मोहल्ला छोटी होली, गांव किला की ओर जाने वाली नाले पटरी सहित विभिन्न स्थानों पर रखे ट्रांसफार्मर से निकलने वाले तारों से हादसे का डर है। इन ट्रांसफार्मरो के पास लगी बेरिकेडिंग टूट गई है। जिसे कई महीनों से नहीं सुधरवाया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर बेरिकेडिंग नहीं लगी हैं। ऐसे में लोगों को करंट की चपेट में आने का खतरा हमेशा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से शिकायत कर उक्त समस्या के समाधान की मांग की गई। कोट:- खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की जल्दी ही बेरिकेडिंग लगवा दी ज...