पटना, दिसम्बर 10 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने का आग्रह राज्य सरकार से किया है। उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सड़क किनारे मांस की बिक्री होने से आने-जाने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। साथ ही इससे प्रदूषण का भी खतरा रहता है। लोगों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए जनहित में शासन के स्तर पर कारगर कदम उठाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...