दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। भाजपा दरभंगा पश्चिमी जिला प्रवक्ता ई. चंदन सिंह ने कहा कि अवैध रूप से तथा खुले में मांस की बिक्री पर राज्य सरकार ने रोक लगाई है। इसके लिए मैं बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को धन्यवाद देता हूं। उप मुख्यमंत्री ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री का यह सराहनीय कदम है। यहां के लोग लंबे समय से इसकी मांग भी कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...