गाज़ियाबाद, नवम्बर 17 -- गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले की सोसाइटी में मिलावटी खुला दूध बेचने वालों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। सोमवार को विभाग की टीम ने साहिबाबाद स्थित इंदिरापुरम और कौशांबी की सोसाइटी से 12 नमूने लिए। जनपद की सोसाइटी में खुला दूध बेचने आने वालों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि 15 दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए दो टीमों का गठन किया है। जिले की विभिन्न सोसाइटी से नमूने लिए जा रहे हैं। इससे पहले भी क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की सोसाइटी से आठ नमूने लिए जा चुके हैं। मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...