सिद्धार्थ, मार्च 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शोहरतगढ़ इकाई ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर को हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा है। इसमें लोगों ने बताया कि शोहरतगढ़ कस्बे में कई स्थानों पर खुले में मीट बिक रहा है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में शोहरतगढ़ एसडीएम को पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने दो सप्ताह का समय मांगा था, बावजूद आज तक एक्शन नहीं हो सका है। व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्त ने डीएम को सौंपे पत्र में बताया कि कस्बे में मीट मांस की दुकान कहीं भी मनमानी तरीके से खोल ली जा रही हैं। इससे संक्रमण की बीमारी फैलने की आशंका निरंतर बनी रहती है। कस्बे के भारत माता चौक के पीछे एक धार्मिक स्थल के पास कई दुकान लग रहे हैं जबकि इसी मार्ग से कॉलेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.