मुख्य संवाददाता, जनवरी 6 -- टना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं नागरिक अनुकूल बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सख्त निर्णय लिया है। पान, गुटका का सेवन कर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों को नगर शत्रु घोषित किया जाएगा। यही नहीं, उनकी तस्वीर शहर में स्थापित वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि उनकी जगहंसाई हो। वहीं, खुले में जहां-तहां थूकते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा। ताजा कार्रवाई में मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में अब तक खुले में थूकने के मामले में लगभग 250 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जा चुका है। दरअसल चौक-चौराहों, सड़कों, फ्लाईओवरों और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कई स्थान 'रेड स्पॉट' श्रेणी में जा सकते हैं। इसे रोकने के लिए यह सख्ती आवश्यक हो गई है। नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.