सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- शोहरतगढ़। शासन की सख्ती के बाद भी कस्बा क्षेत्र में छुट्टा पशु खुले में घूम रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच मार्ग पर दिन भर गायों का जमावड़ा लगा रहता है। नगर पंचायत से इसकी शिकायत करने के बाद भी गायों को गौशाला नहीं भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बा के छतहरा व लुचुईया गांव के समीप बड़े गौशाला बने हैं, बावजूद गायों को गोशाला में नहीं भेजा जा रहा है। गायों के सड़क मार्ग पर घूमने से किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...