फरीदाबाद, अगस्त 29 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन शहर को साफ-सथुरा बनाने के लिए निजी खत्तों को खत्म करेगा। इसके अलावा खुलेआम कूड़ा डालने वालों का चालान भी किया जाएगा। शुक्रवार को निगम संयुक्त आयुक्त बल्लभगढ़ ने निगम पार्षदों के साथ बैठक में यह फैसला किया। इस दौरान निगम के सफाई अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान संयुक्त आयुक्त करण सिंह ने पार्षदों से उनके वार्ड में सफाई के मामले में क्या-क्या परेशानी है और किस तरह सुधारा जा सकता है, के बारे में जानकारी हासिल की। पार्षदों ने अपनी-अपनी समस्या के बारे में बताया। अधिकतर पार्षदों का तर्क था कि शहर की सफाई तभी अच्छी होगी जब जगह-जगह बने निजी खत्तों को खत्म किया जाए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था तभी दुरुस्त होगी जब कर्मचारियों पर संसाधन पूरे होंगे। सफाई व्यवस्था को लेकर करीब एक घंटे तक चली...