लखनऊ, जुलाई 11 -- नगर निगम लखनऊ ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। अब यदि कोई व्यक्ति, दुकान, रेस्टोरेंट या प्रतिष्ठान खुले में कूड़ा फेंकता पाया गया, तो उसका चालान काटा जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी जोनल सेनेटरी अधिकारियों को निर्देश जारी कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 और नगर निगम अधिनियम, 1959 के तहत कार्रवाई करने को कहा है। नगर आयुक्त ने हाल ही में शहर में किए गए निरीक्षण में पाई गई गंदगी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिए हैं यह निर्देश -घर, दुकान और रेस्टोरेंट का कूड़ा निर्धारित समय व स्थान पर ही डाला जाए। सड़क, नाली या खुले स्थान पर फेंकने पर तुरंत चालान किया जाएगा। - दुकानों के बाहर गंदगी फैलान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.