गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नॉन-अटैनमेंट सिटीज की सूची में शामिल गोरखपुर नगर निगम कई उपायों से हानिकारक प्रदूषकों का स्तर 50 फीसदी से कम करने में सफलता हासिल की है। इस काम में वह मैकेनाइज्ड क्लिनिंग, एण्ड टू एण्ड पेविंग, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन समेत कई उपायों का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही वह वायु गुणवत्ता सुधार के प्रयासों के क्रम में शहर को 'खुले में कचरा जलाने से मुक्त बनाने की पहल करने जा रहा है। डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय-स्तर की कार्यशाला, 'ठोस अपशिष्ट को खुले में जलाना: प्रभाव, वैकल्पिक समाधान और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर होटल मैरिएट में आयोजित होगी। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों और स्थानीय हितधारकों के बीच चर्चा होगी। महानगर के हॉटस्पॉट और सुविधाओं की पहचान करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.