मोतिहारी, फरवरी 8 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों के किनारे बने खुले नाले और उन पर हुए अतिक्रमण ने नगर की तस्वीर बिगाड़ दी है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर की प्रमुख और व्यस्त सड़कों पर नालों की नियमित सफाई नहीं हो पाने से गंदगी का अंबार लग गया है। तेज हवा चलने पर सड़क पर जमा व फैला कचरा उड़कर नालों में चला जाता है। नाला अतिक्रमित होने की वजह से नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। नाला व फुटपाथ अतिक्रमित होने की वजह से पैदल चलनेवालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई इलाकों में दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। शहर के अभय कुमार सिंह, आनंद कुमार ज्योति, जंगाली पटेल, जींटू कुमार, मंटू कुमार सिंह, नवीन पटेल, नीरज कुमार, नीतीश कुमार आदि ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.