बदायूं, फरवरी 16 -- बिनावर, संवाददाता। गांव में बने खुले नाले में गिरने से दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खुले नाले के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। मामला बिनावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुठी सराय का है। यहां के रहने वाले गंगाधर की दो वर्षीय बेटी नंदिनी खेलते-खेलते घर के पास बने खुले नाले तक पहुंच गई और अचानक उसमें गिर गई। काफी देर तक किसी का ध्यान नहीं गया, जिससे वह नाले में डूब गई। जब नंदिनी काफी समय तक दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह नाले में पड़ी मिली। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार म...