बुलंदशहर, जनवरी 21 -- नोएडा में हालिया हादसे ने शहर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी लापरवाही के चलते शहर के बीचोबीच निर्माण कार्यों के नाम पर खुले छोड़े गए गड्ढे, बिना ढके नाले और अधूरे बैरिकेड्स आमजन की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। हर रोज़ लोग इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नदारद हैं। नगर की यमुनापुरम कॉलोनी में सीवर लाइन के लिए सड़कें खोदी जा रही हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। शिकारपुर बाईपास पर काली नदी पर पुल निर्माणाधीन है, लेकिन रात के समय वाहन चालकों के लिए पुख्ता संकेतांक आदि नहीं होने से परेशानी होने के साथ-साथ हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा इस्लामाबाद में खूनी नाले के नाम से मशहूर नाले की ओर नगर पालिका ध्यान नहीं है। बरसात के दिनों में नाला उफनता है और हादसे हो ज...