मधुबनी, फरवरी 4 -- झंझारपुर, निज संवाददाता । नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों से कूड़ा कचरा का उठाव इन दिनों शहरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गयी है। सफाई व्यवस्था के दावों के बीच, खुले ढाला वाले ट्रैक्टरों से कचरा ढोया जा रहा है, जिससे झंझारपुर की सड़कों और गलियों में गंदगी का साम्राज्य फैल रहा है। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से हर दिन लगभग 15 टन कचरा एकत्रित किया जाता है। नियमानुसार इस कचरे को ढके हुए वाहनों में ले जाना चाहिए, लेकिन यहाँ ट्रैक्टरों के खुले ढाला का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इसके अनुसार जब कचरा लदा ट्रैक्टर गलियों से गुजरता है, तो तेज हवा या झटकों के कारण कचरा सड़क पर ही बिखर जाता है। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि उससे उठने वाली दमघोंटू दुर्गंध के कारण राहगीरों का रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है। सेहत पर पड़ रहा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.