सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- सुलतानपुर,संवाददाता। बहनोई की मौत होने पर अंतिम संस्कार में भाग लेकर शाहजहांपुर जिले से पूरे परिवार के साथ लौट रही बेबी को क्या पता था, कि हादसे में उसकी और बेटे की जान चली जाएगी। हालांकि उनकी कार लग्जरियस ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी दुरूस्त थी, लेकिन कार चला रहे युवक को झपकी आ गई, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे मौजूद ट्रक में तेज गति से जा घुसी। इस हादसे के दौरान कार के एअर बैग तो खुले, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का पूरा हिस्सा ट्रक के पीछे के हिस्से में घुस गया, इसके चलते सुरक्षा देने वाला एयरबैग भी उसी में धड़ाम हो गया। इस तरह से सुरक्षा धरी की धरी रह गई और कार में सवार मां बेटे की जान चली गई। बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के अमहट दक्षिण पट्टी माधवपुर गांव निवासी बेबी पत्नी स्व. जगदीश म...