हमीरपुर, फरवरी 20 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत बांक के कंपोजिट विद्यालय का जूनियर भवन में निष्प्रयोज्य घोषित करने तथा प्राथमिक विद्यालय के भवन ढहा देने के चलते दोनों विद्यालयों के छात्र खुले आसमान के नीचे शिक्षण ग्रहण करने को मजबूर है। गुरुवार को की गई पड़ताल में दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे पढ़ते मिले। प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक में 112 एवं जूनियर में 77 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। दोनों विद्यालयों में कुल 189 बच्चे पंजीकृत हैं। प्राथमिक विद्यालय का भवन डेढ़ वर्ष पूर्व नीलाम करके जमीदोंज कर दिया गया था। बजट नहीं मिलने से अभी तक निर्माण नहीं शुरू हुआ है। जूनियर भवन निष्प्रयोज्य घोषित हो चुका है। मजबूरी में बच्चों को बाहर बैठाकर शिक्षा दी जा रही। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बत...