खगडि़या, सितम्बर 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना परिसर में वर्षो से खुले आकाश के नीचे लाखों रुपए मूल्य का वाहन जंग खा रहा है। विभिन्न घटनाओं में बाइक व चारपहिया वाहन बरामद किया गया है, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण लाखों मूल्य का जब्त वाहन विभाग की कानूनी प्रक्रिया की पेच में बर्बाद हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड में नगर पंचायत सहित 22 पंचायत हैं। जहंा तीन थाना परबत्ता, भरतखंड व मड़ैया संचालित हैं। इन तीन थानों में बाइक, चार व छह चक्का वाहन सहित सैकड़ों वाहनो खुले आकाश के नीचे बर्बाद हो रहा है। जानकारों की मानें तो शराब तस्करी, वाहन चोरी, चोरी आदि में वाहन बरामद किए गए हैं। क्या है परेशानी : प्रखंड के विभिन्न थाना की पुलिस द्वारा दशकों से अलग-अलग घटनाओ में सैकड़ों वाहनो को जब्त किया गया है। सभी वाहनों को खुले आकाश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.