सुल्तानपुर, जनवरी 16 -- अखण्डनगर। विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को सार्वजनिक किया गया। 74 ग्राम सभाओं के कुछ गांव के बीडीसी और ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में जैसे ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर एमडीएम योजना और वृद्धा-विधवा पेंशन का मुद्दा उठा, बैठक हंगामेदार हो गई। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड अब योजना का सहायक नहीं, बल्कि पात्रों को बाहर रखने का हथियार बन गया है। कई ग्राम सभाओं में महीनों से पेंशन रुकी है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाला पोषाहार कागजों में बंट रहा है, हकीकत में नहीं। सवाल यह भी उठा कि जिन लाभार्थियों का आधार पहले से लिंक है, उनकी भी पेंशन क्यों अटकी है? चर्चा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तकनीकी खामियों और लापरवाही की जिम्मेदा...