बरेली, फरवरी 24 -- नवाबगंज। गांव में अन्नपूर्णा गोदाम के निर्माण को लेकर खुली बैठक में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने थाना नवाबगंज में दी है। ग्राम पंचायत परोथी में सरदार नगर, रहमतुल्लापुर व टांडा गांव मजरा हैं। परोथी ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण कराया जाना है। ग्राम प्रधान श्याम सिंह अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण मजरा टांडा में करा रहे हैं। जिसका परोथी, सरदार नगर व रहमतुल्लापुर गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान टांडा मजरा के निवासी हैं। इसलिए वह वहां अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायतों पर सोमवार को गोदाम के निर्माण के लिए परोथी गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। ...