नैनीताल, फरवरी 24 -- भीमताल। जंतर गांव में मंगलवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याएं उठाईं। ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने को क्षेत्र में पिंजरा लगाने को कहा। समाज कल्याण ने वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया। जलागम के अधिकारियों ने बताया कि कृषि, उद्यान कार्य, भूमि संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का दूर होना आवश्यक है। यहां जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, अजय जंतवाल, प्रकाश आर्य, शेखर भट्ट, कुंदन जीना, कमल जंतवाल, प्रताप सिंह, दीवान सिंह, रमेश राम, भूपाल बिष्ट, हर्षित कुमार, दिनेश बिष्ट, प्रवीण कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...