नैनीताल, जनवरी 4 -- गरमपानी, संवाददाता। रामगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत कमोली में रविवार को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान तरुण कांडपाल ने की। इस दौरान ग्राम सभा के सर्वांगीण विकास को लेकर योजनाओं का खाका खींचा गया। प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विकास कार्यों का चयन किया गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ग्राम पंचायत को सहयोग देने का आश्वासन दिया और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने पानी की कमी, सिंचाई नहरों की जर्जर स्थिति, बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां प्रमुखता से उठाईं। ग्राम प्रधान तरुण कांडपाल ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। बैठक में पंचायत विकास अधिकारी चेतना ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.