हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- लालकुआं, संवाददाता। गैस प्लांट बच्चीपुर से तीनपानी चौराहे तक आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही जमरानी नहर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर के खुले हिस्सों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया से पुष्पा जोशी, ग्राम प्रधान जयपुरखीमा सीमा पाठक, बीडीसी सदस्य कमला दुर्गापाल आदि ने अधिशासी अभियंता, जमरानी परियोजना को ज्ञापन भेजकर शीघ्र नहर कवरिंग करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि घनी आबादी के बीच खुली नहर से बच्चों, राहगीरों, पशुओं और दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानवरों व दोपहिया वाहन चालकों की जान जा चुकी है। ज्ञापन सौंपने वालों में विपिन बमेटा, बाला दत्त जोशी, गिरीश गुरुरानी,...