लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता को लेकर 21 फरवरी को हिन्दुस्तान अखबार के बोले लखीसराय कॉलम में 'शहर में नहीं है महिला शौचालय, बुनियादी सुविधा से जूझ रही क्षेत्र की आधी आबादी' शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। खबर प्रकाशित होने के तीसरे दिन ही नगर परिषद लखीसराय सक्रिय हुआ और शहर में बने सार्वजनिक शौचालय की सफाई कराते हुए उसमें लगे ताले को खुलवा दिया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए समुचित शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जो सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था, वह भी बंद रहने व हमेशा उसमें ताला लगा रहने से उसका उपयोग सिर्फ दुकानदार ही कर रहे थे, आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। इससे बाजार आने वाली महिलाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.