लखनऊ, फरवरी 6 -- गोमतीनगर विस्तार में शहीदपथ इकाना हॉस्पिटल के पास चाइनीज मांझे से घायल हुए रिटायर फौजी ब्रजेश राय शुक्रवार को कमांड अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हेलमेट का शीशा आगे से खुला था। मांझा सीधे चेहरे और होठ में फंसकर रगड़ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हुए। अर्जुनगंज निवासी रिटायर फौजी ब्रजेश की हालत में सुधार हैं। उन्होंने कहा कि अब हेलमेट का शीशा पूरा बंद रखेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक वह स्कूटी रोक पाते, तब तक मांझा उनके होठ और गाल को गहराई से काट चुका था। खून तेजी से बहने लगा। हालात को संभालते हुए उन्होंने ट्रैकसूट की जैकेट निकालकर होंठ को दबाया और शहीद पथ किनारे स्कूटी खड़ी कर पास के अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होंठ पर टांके लगाए गए। सूचना मिलने पर परिजन और कैंसर हॉस्पिटल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.