कौशाम्बी, जनवरी 29 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिगहरा उस्मानपुर गांव में चोरों का आतंक चरम पर है। पिछले कुछ सालों के भीतर यहां के दर्जनों घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चुराए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग रात में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर पुलिस की निष्क्रियता पर गहरा आक्रोश जताया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस केवल जांच का आश्वासन देकर मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देती है। गांव वालों ने तत्काल चोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। -- केस- 01 गांव निवासी रमेश चंद्र त्रिपाठी पुत्र यज्ञ नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एक जनवरी 20...