गाजियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद के मोदीनगर में एक ही मोबाइल नंबर पर 22 पासपोर्ट जारी करने का मामला सामने आया है। सभी पासपोर्ट फर्जी दस्तावेज लगाकर बनवाए गए थे। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में एक डाकिया भी शामिल है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। दिल्ली के रीजनल पासपोर्ट अधिकारियों ने गाजियाबाद के भोजपुर थाने को 22 पासपोर्ट के पतों की जांच कराने के लिए 11 दिसंबर 2025 को पत्र लिखा था। इन सभी पासपोर्ट में भोजपुर और त्योड़ी गांव का पता लिखा है। यह भी बताया गया कि सभी पासपोर्ट में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद : हादसे में घायल लोग 90 निजी अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे फ्री इलाजजांच में सभी पते निकले फर्जी जांच में...