बिजनौर, फरवरी 10 -- बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम मंडोरा जट में हुई कथित लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए देवरानी शिवानी, उसकी मां व भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना को लूट का रूप देने के लिए शिवानी ने झूठी कहानी गढ़ी और स्वयं को घायल भी किया था। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अभिषेक झा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव में लूट की कोई वास्तविक घटना नहीं हुई थी। यह सब एक सुनियोजित नाटक था। थाना हीमपुर दीपा के ग्राम मंडोराजट निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र मुरली सिंह ने 7 फरवरी को थाना हीमपुर दीपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि एक महिला व दो पुरुष घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण लूट ले ...