गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी की पुलिस ने देश के अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी नेटवर्क में से एक का भंडाफोड़ किया है। एसीपी प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में गुरुग्राम पुलिस ने 18 खूंखार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने देशभर में दो हजार 356 से अधिक वारदातों को अंजाम देकर करीब आठ करोड़ 79 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आई4सी से मिली जानकारी गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से बरामद 17 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड्स को जब आई4सी (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र)के पास डेटा विश्लेषण के लिए भेजा गया, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। जालसाजों ने देशभर में दो हजार 356 लोगों से ठगी की गई। आरोपियों के खिलाफ 18 मामले में देशभर में दर्ज है। जिसमें से 11 मामले हरियाणा में दर्ज और उनके से चार मामले ...