पटना, फरवरी 14 -- पुलिस ने सोनू हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में धनरुआ के ननौरी गांव से नाबालिग समेत दो शूटरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान शूटरों ने पुलिस को बताया कि सोनू की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी मिली थी। धनरुआ के नीमा सूर्य मंदिर के पास 22 जनवरी को 26 वर्षीय सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या हुई थी। घटना के बाद से दोनों शूटर झारखंड भाग गये थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में धनंजय कुमार, जिला नालंदा और एक 17 वर्षीय किशोर शामिल है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए है। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता आशीष कुमार ने ही शूटरों को पैसे देकर वारदात कराई थी। बता दें कि सोनू के भाई मिठ्ठू कुमार ने सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 29 जनवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.