दरभंगा, जनवरी 7 -- मनीगाछी। गत 31 दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के बिसौल कमलाबाड़ी सड़क के बीच हत्या कर सड़क किनारे लावारिस मिली भैरव स्थान थाना क्षेत्र के लाल गंज निवासी महिला शुभकला देवी की हत्या की गुत्थी महज एक सप्ताह के सलझाते हुए हत्यारोपी मृतका के सहोदर भाई संतोष मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या को लेकर जानकारी देते हुए बेनीपुर एसडीपीओ वासुकी नाथ झा ने बताया कि इस घटना के बाद संतोष दिल्ली चला गया था जहां से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए सभी घटनाओं को बताया है। आरोपित संतोष को कल गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एस डी पी ओ बेनीपुर ने बताया कि मृतका का मैके मनीगाछी थाना क्षेत्र के फुलवन गांव में था और उसकी शादी भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में था। उसका पति...