बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। बागपत पुलिस ने 12 फरवरी को सूरजपुर महनवा अंडरपास के नजदीक महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है। महिला की रेप के बाद हत्या की गई थी। टटीरी गांव के रहने वाले सफाई कर्मी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रेप के दौरान महिला ने विरोध किया, तो उसने उसका गला दबा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया है। एसपी बागपत सूरज राय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 11 फरवरी की शाम महिला अपने अपने मायके से ससुराल लौट रही थी। तभी आरोपी राजेश पुत्र रोहतास निवासी टटीरी ने उसे रोका और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अं...