पटना, फरवरी 6 -- फुलवारीशरीफ पुलिस ने गुरुवार को बाइक मिस्त्री महताब हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपित खलीलपुरा निवासी तौसिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने आपसी विवाद में बाइक मिस्त्री महताब की गोली मार हत्या की बात स्वीकार की है। इस मामले में दूसरा आरोपित चुनौटी कुआं निवासी बंटी उर्फ काना फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फुलवारीशरीफ के मिनहाज नगर खलीलपुरा में खंडहरनुमा मकान में 19 जनवरी को महताब की गोली मारकर हत्या हुई थी। फुलवारी डीएसपी- 1 सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बुधवार को महताब हत्याकांड में संलिप्त आरोपित तौसीफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपने दोस्त बंटी उर्फ काना के साथ मिलकर महताब की हत्या की बात स्वीकार की। पूछताछ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.